Categories: बलिया

बलिया- बच्चों की लड़ाई में बिखरा परिवार, दो पक्षों में खूनी संघर्ष में एक शख्स की मौत

बलिया की बैरिया थाना क्षेत्र में बच्चों की लड़ाई से शुरू हुआ विवाद बड़ों तक पहुंच गया और दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इतना ही नहीं विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि खूनी संघर्ष तक हुआ विवाद में एक परिवार के पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। और विवाद के 3 दिन बाद पिता की मौत हो गई। वहीं पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही टीम गठित कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

पूरा मामला 15 मार्च का है जहां रमेश्वर टोला (अठगावा) में परमानन्द बिंद का 7 साल का बेटा नमी बिंद गांव की दुकान पर सामान खरीदने जा रहा था। गांव के ही रामभजू बिंद के परिवार के बच्चों के साथ बीच रास्ते में उसकी कहासुनी हो गई। बच्चों से शुरू मारपीट में दोनों परिवारों के बड़े भी कूद गए। इसमें एक पक्ष के परमानंद बिंद, उनकी पुत्री लाली कुमारी (12) घायल हो गए। दोनों घायलों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बलिया रेफर कर दिया लेकिन पीड़ित घायल को छपरा ले गए। इलाज के दौरान शुक्रवार की रात पिता की मौत हो गई।

शख्स की मौत के बाद परिजन शव को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुत्री की स्थिति गंभीर देख उसे सोनबरसा भेजा गया। जहां से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मृतक परमानन्द बिंद के चचेरे भाई सुग्रीव बिंद, पत्नी मीरा देवी ने आरोप लगाया कि हमारे लड़के को 3 दिन पहले से ही रोज-रोज मारते थे। इसको लेकर झगड़ा हुआ और मेरा परिवार उजड़ गया।

वहीं मामले को लेकर एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार से शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम भी गठित कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago