Ballia Panchayat Elections- मतदाता सूची में पकड़ी गई गड़बड़ी, एक्शन लेंगे तहसीलदार !

बिल्थरारोड डेस्क : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा शुरू हो गया है। कई गांवों के बीएलओ प्रत्याशियों की आपसी राजनीति में फंस गए हैं। आरोप है कि पात्र वोटों को सूची से काट रहे हैं, अपात्रों को जोड़ रहे हैं।  वहीँ बिल्थरारोड के तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सिंह ने सीयर ब्लाक के ग्राम पंचायत रछौली की मतदाता सूची के भाग संख्या 135 में फर्जी तरीके से बढ़ाये गए फर्जी मतदाताओं के नाम को पकड़ा है। इस बात उन्होंने कहा है कि जांच जारी है और दोषी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

मामला ग्राम पंचायत रछौली का है जहाँ के प्रधान प्रतिनिधि सोहराब अहमद ने इस बावत लिखित शिकायत एसडीएम सन्त कुमार को दी थी। एसडीएम कुमार ने इसकी जांच तहसीलदार जितेंद्र कुमार को सौंप दी। तहसीलदार सिंह ने शुक्रवार को सुपवाईजर नंद लाल शर्मा व बीएलओ पुरुषोत्तम पाण्डेय को अभिलेखों के साथ तलब कर उनका बयान रिकार्ड किया।

और उनकी ओर से नाम बढ़ाने के लिए जमा की गई मतदाता सूची को भी देखा। प्रथम दृष्टया मतदाता कार्यालय से संबंधित पत्रावली भी मंगा ली। जिसमे लगभग 120 नामो की फर्जी हस्ताक्षर से सूची पकड़ी गई। तहसीलदार सिंह ने बताया कि उस पर सुपवाईजर व बीएलओ के फर्जी हस्ताक्षर किए गए है। कहा कि समस्त अभिलेख जांच हेतु आ चुके हैं। जांच पश्चात इस मामले में जो दोषी होंगे पुलिस में उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

4 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago