आम यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बलिया रेलवे स्टेशन पर करोड़ों की लागत से एस्केलेटर, पार्क, हाई मास्ट लाइन आदि सुविधाएं तैयार की गई थी। लेकिन उद्घाटन न होने से इन सुविधाओं का लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है।
एस्केलेटर सुबह केवल 3 से 4 घंटे की चलाया जा रहा है, उद्घाटन होने के बाद ही इसे 24 घंटे के लिए चालू किया जाएगा। एस्केलेटर शुरु न रहने से यात्री फुट ओवर ब्रिज से आते जाते हैं। रेलवे स्टेशन पर 36 जोड़ी ट्रेनों के ठहराव हैं। हर रोज हजारों यात्री यहां आते हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों में मुंबई, सूरत, दिल्ली, कोलकाता, आसाम के साथ ही अन्य जगहों के लिए रेलगाड़ियां गुजरती हैं। लेकिन एस्केलेटर न होने से वृद्ध और बीमार रेल यात्री परेशान होते हैं।
वहीं मॉडल रेलवे स्टेशन की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए गेट नंबर एक से सामने सुंदर पार्क भी बनकर तैयार है। पार्क में फव्वारा नहीं लगा है। जिसके चलते अभी पार्क की सुविधा पूरी तरह शुरु नहीं हो पाई है। स्टेशन पर दो हाईमास्ट लाइटें भी लगाई गई हैं। इसमें एक चालू हैं। दूसरी को चालू करने के लिए उद्घाटन का इंतजार है।
बता दें कि बलिया स्टेशन पर करोड़ों की लागत से एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ी) लगाने के साथ ही कई सुंदरीकरण का काम चल रहा है। मीटर गेज से ब्राड गेज में परिवर्तन के बाद रेलवे स्टेशन को मॉडल श्रेणी का दर्जा मिला। लेकिन यहां अभी तक सुविधाओं में इजाफा नहीं हुआ। कुछ साल पहले स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशनों की श्रेणी में शामिल कर लिया गया। जिसके बाद रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाई गई लेकिन उद्घाटन के अभाव में आम यात्री उनका लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…