बलियाः खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा और घाघरा, अलर्ट पर जिला प्रशासन

बलिया जिले से होकर बहने वाली दो प्रमुख नदी गंगा और घाघरा दोनों की अपना रौद्र रुप दिखा रही हैं। नदी का बढ़ता जलस्तर तटीय इलाकों को अपनी चपेट में ले रहा है। नदियों के तेज बहाव से कटान जारी है। जिससे ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

गंगा और घाघरा दोनों नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब जा रहा है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार गायघाट पर सोमवार की सुबह आठ बजे गंगा का जल स्तर 56.220 मीटर पर पहुंच गया था। यहां चेतावनी बिन्दु 56.615 मीटर और खतरा बिन्दु 57.615 मीटर है। नदी में फिलहाल आधा सेमी प्रति घंटे का बढ़ाव जारी है। इसी प्रकार तुर्तिपार में डीएसपी हेड पर घाघरा का जलस्तर सुबह आठ बजे 63.390 मीटर रिकार्ड किया गया। यहां खतरा बिन्दु 64.01 मीटर है।

तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हर साल दोनों नदियों में बाढ़ के चलते 250-300 गांव पूरी तरह पानी से घिर जाते हैं और लोगों को काफी ज्यादा परेशानी होती है। इसी खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। डीएम ने सभी जिम्मेदार विभागों को तैयारी पूरी रखने का निर्देश दिया है। जिलापूर्ति, स्वास्थ्य तथा अन्य महकमों को हर स्थिति से निपटने के लिये तैयार रहने को कहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago