बलिया: 1.73 करोड़ की लागत से जिला महिला अस्पताल में बढ़ेगी सुविधाएं

बलिया। जिला महिला अस्पताल में अब सुविधाओं में इजाफा होने जा रहा है। इसके लिए शासन ने 1.73 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इस रकम से आधुनिक मशीनें खरीदी जाएंगी। साथ ही अस्पताल में बेहतर व्यवस्थाएं की जाएंगी ताकि मरीजों के तीमारदारों को परेशानी न हो।

बता दें कि सरकार ने प्रदेश के पांच चिकित्सालयों में इलाज की बेहतर व्यवस्थाएं करने के लिए लिए सहायता राशि जारी की है। इसमें जिला महिला अस्पताल भी शामिल है। इस राशि से अस्पताल के ओटी में और उपकरण के साथ ही सुविधाएं बढ़ेंगी। साफ- सफाई की व्यवस्था की जाएगी। पेयजल की सुविधा भी उपलब्धता पर भी ध्यान दिया जाएगा। चिकित्सालय में मरीजों और तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

बता दें कि अस्पताल में व्यवस्थाएं बढ़ाने के लिए खरीद संबंधी प्रस्ताव मार्च में शासन को भेजा गया था, जिसके बाद रकम मार्च में ही स्वीकृत हो गई थी लेकिन वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक उपयोग नहीं होने से लौट गई और अब वापस राशि जारी हुई है। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर सुमिता सिन्हा ने बताया कि स्वीकृति की जानकारी अभी नहीं है। बजट आने पर अस्पताल के उच्चीकरण की कार्रवाई शुरू होगी। अस्पताल के उच्चीकरण से जनता को खास कर महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

इसके साथ ही जिला अस्पताल में मुफ्त सीटी स्कैन की जा रही है। सेंटर से सीटी स्कैन कराने पर ढाई से सात हजार रुपये तक की बचत होती है। सीटी स्कैन सेंटर से अब तक 30 हजार से ज्यादा लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया है। जिला अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जरूरतमंद को यथाशीघ्र सीटी स्कैन सेंटर की सेवाओं का लाभ दिया जाता है लेकिन अब मशीनें बढ़ने से अस्पताल में सभी मरीजों को सुविधा मिलेगी। सीटी स्कैन प्रभारी ज्ञान प्रकाश दुबे ने बताया कि इमरजेंसी में आए मरीजों के लिए रविवार को भी सिटी स्कैन की सविधा उपलब्ध कराई जाती है। वर्ष 2021 में शुरू हुई सुविधा का 30 हजार मरीज लाभ ले चुके हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago