Categories: बलिया

बलियाः जिला अस्पताल में बाहरी चिकित्सक ने किया ऑपरेशन, वार्ड बॉय निलंबित

बलिया के जिला अस्पताल में बाहरी चिकित्सक के द्वारा मरीज का ऑपरेशन करने के मामले में अस्पताल के वार्ड बॉय को निलंबित कर दिया गया है। इस गंभीर मामले में आरोपी निजी चिकित्सक और वार्ड बॉय पर एफआईआर सहित अन्य कार्रवाई की भी संस्तुति की गई है। जल्द ही दोनों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक रेवती कस्बा निवासी सुनीता तिवारी के पैर में सुई चुभ गई थी। उन्होंने निजी चिकित्सक को दिखाया तो उसने ज़िला अस्पताल में ऑपरेशन की बात कही। इसके बाद महिला का ऑपरेशन किया गया लेकिन सुई नहीं निकली। इसके बाद आपरेशन कक्ष में सुई निकालने की कोशिश भी की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। मरीज को बड़ा ऑपरेशन करने के लिए और पैसे की मांग की थी।जिसके बाद परेशान परिजन तत्कालीन सीएमएस के पास पहुंचे और कोतवाली में तहरीर देने की भी बात कही थी।

मामले को लेकर टीम को जांच सौंपी गई। जिसके जांच में ओटी में तैनात वार्ड ब्वाय लालजी की संलिप्तता मिलने पर उसे निलंबित कर दिया गया है। साथ ही प्रकरण में आरोपी निजी चिकित्सक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। आरोपी रेवती कस्बे में क्लीनिक चलाता है। सीएमओ डॉ. नीरज पांडेय ने बताया कि जल्द एफआईआर की कार्रवाई कराई जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago