Categories: बलिया

बलियाः बिना कार्य के पेमेंट कराने को लेकर ठेकेदार ने अधिशाषी अभियंता से की हाथापाई

बलिया में एक ठेकेदार की दबंगई सामने आई है। जहां ठेकेदार ने पीडब्लूडी के निर्माण खंड के अधिशाषी अभियंता (एक्सईएन) से बिना काम कराए पेमेंट कराने को लेकर हाथापाई की। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक घटना 23 मार्च की है। निर्माण खंड के एक्सईएन देवेंद्र वर्मा ने बताया कि 23 मार्च को रात 10 बजे मेरे आवास पर एक ठेकेदार एक कार्य पर उपलब्ध धनराशि के सरेंडर नहीं किये जाने को दबाव बनाया गया। धीरे-धीरे यह विवाद का रूप ले लिया।उनकी ओर से प्रेषित सरेंडर को वापस कराने को कहा जा रहा था लेकिन कार्य स्थल पर कार्य नहीं होने के कारण राशि को सरेंडर करना विभाग की मजबूरी थी। ठेकेदार लगातार इस कार्य के अवशेष राशि का बिना काम कराए भुगतान कराने को लेकर एक्सईएन पर दबाव बना रहा था।

जब एक्सईएन ने ठेकेदार की बात नहीं मानी तो उसे कई लोगों को बुला लिया और एक्सईएन के साथ हाथापाई की। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद घटना की जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट को दी गई। उन्होंने तत्काल पुलिस चौकी इंचार्ज को फोन करके पुलिस भेजी। तब तक ठेकेदार व अन्य लोग जा चुके थे। अधिशासी अभियन्ता देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि ऐसी घटना फिर से न हो और सरकारी कार्य सही ढंग से हो सके। इसके लिए कार्रवाई की जरूरी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago