Categories: बलिया

बलियाः दहेज हत्यारोपियों के घर पर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस

बलिया जिले में दहेज हत्या के फरार आरोपियों के घर नोटिस चस्पा की है। पुलिस ने पूरे गांव में मुनादी भी कराई है। कोर्ट ने चस्पा नोटिस में आरोपियों को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया है।

पूरा मामला मनियर क्षेत्र के एलास गढ़ गांव का है। जहां बीती जनवरी 2023 में नव विवाहिता उर्मिला देवी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी। उनका शव कमरे में गमछे से फांसी के फंदे पर झूलता मिला था। ससुरालियों ने आत्महत्या की बात कही थी। इस मामले में विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने उसके सास, पति सहित अन्य लोगों के विरुद्ध दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

इस मामले में पुलिस ने दहेज हत्यारोपी विमला देवी, मुन्ना साहनी और जयराम साहनी के घर नोटिस चस्पा किया है। इन के घर पर सीजेएम बलिया न्यायालय ने धारा 82 की कार्रवाई की। कोर्ट ने नोटिस चस्पा कर कहा कि अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित हों, अन्यथा न्यायालय की 83 की करवाई के आदेश के बाद उनके घर का सामान कुर्क किया जाएगा। आज की मुनादी एवं नोटिस चस्पा के दौरान एसएचओ मनियर प्रवीण कुमार सिंह, उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, सहित मनियर थाने के कांस्टेबल व महिला कांस्टेबल मौजूद थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago