Categories: बलिया

बलियाः पीएम आवास की किस्त लेने के बाद भी लाभार्थियों ने शुरू नहीं किया निर्माण, विभाग करेगा रिकवरी

बलिया में प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त मिलने के बाद भी लाभार्थियों ने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। अब ऐसे लाभार्थियों से विभाग रिकवरी करेगा। विभाग ने 63 लाभार्थियों को डिफॉल्टर घोषित किया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत रकम तो ले ली, लेकिन अब निर्माण कराने से पीछे हट रहे हैं। लोगों ने लाखों रुपये ले लिए हैं लेकिन मकान निर्माण में एक ईंट नहीं लगाई। ऐसे में डूडा इन पर सख्त कार्रवाई करेगा। डुडा कार्यालय ऐसे लोगों की सूची तैयार कर रहा है और उन्हें नोटिस देना भी शुरू कर दिया गया है। रकम लेकर मकान नहीं बनवाने वालों को विभाग तीन नोटिस जारी करेगा।

जिले के विभिन्न निकायों में करीब 24713 लोगों ने प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया था। इनमें 4623 लोग जांच में अपात्र पाए गए। जबकि 19029 को पहली 15613 को दूसरी और 9095 लाभार्थियों को तीसरी किस्त भेजी गई है।

जिन लोगों ने निर्माण शुरू नहीं किया उनसे वसूली की जाएगी। उसके विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भी भेजी जाएगी। जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 20 हजार 90 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 9095 लोगों ने अपनी छत लगवा ली है। विभिन्न नगर निकायों के 10998 लोगों के मकान अभी अपूर्ण हैं। मार्च तक इन मकानों को पूरा करा लिए जाने का लक्ष्य है।

डूडा परियोजना अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत खातों में रकम आने के बाद भी जो आवास का निर्माण नहीं करवा रहे हैं, उन्हें नोटिस भेजकर अल्टीमेटम दिया जा रहा है। तीन नोटिस भेजने के बाद भी आवास पूरा नहीं कराने वालों से वसूली की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago