बलिया। रसड़ा थाना क्षेत्र के अमहर में नर्तकी को गोली मारने वाला आरोपी को 48 घंटे बाद भी पुलिस नहीं पकड़ पाई। हालांकि सीओ रसड़ा मोहम्मद फहीम कुरैशी का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 2 टीमें गठित की हैं, जो लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
बता दें रामपुर निवासी नर्तकी निधि कुमारी को गोली मार दी गई। मामले में संजय गिरी निवासी पकवाईनार नरनी की पुलिस को तलाश है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि एक कार्यक्रम के दौरान कुछ साल पहले संजय से उसकी मुलाकात हुई थी। मुलाकातों के दौरान शादी का वादा करने के बाद संजय मुकर गया। करीब 7-8 महीने पहले से बातचीत बंद हो गई थी।
शुक्रवार की देर शाम संजय कमरे पर आया, मोबाइल पर बात करने का दबाव बनाने लगा, मना करने पर पिस्टल निकाल कर फायर कर दिया, जिससे गोली पैर में जा लगी। घायल निधि को सहयोगियों ने इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…