Categories: बलिया

बलियाः सत्र शुरु होने के 3 माह बाद भी बच्चों को नहीं मिली किताबें

बलिया के प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को अभी किताबें ही नहीं मिली है। स्कूल 1 अप्रैल से खुल गए हैं और जुलाई में तिमाही परीक्षा होनी है। लेकिन बच्चे अभी भी पुरानी किताबों से ही पड़ रहे है। ऐसे में बच्चों की पढाई ठीक से नहीं हो पा रही हैं।

पुस्तकें आने की प्रकिया इतनी धीमी है कि जुलाई तक भी छात्र-छात्राओं को पुस्तकें मिलने की उम्मीद बहुत कम हैं। बता दें कि जिले में 2 हजार 2 सौ 49 प्राइमरी स्कूल हैं। इनमें लगभग 2 लाख 90 हजार छात्र पढ़ते हैं। स्कूल खुले हुए करीब 4 महीने हो चुके हैं। लेकिन अभी तक विद्यालय में पुस्तकें नहीं पहुंची हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक पहले पुस्तकें जिला मुख्यालय पर आएंगी। यहां किताबें आने के बाद उनका सत्यापन होगा और इसके बाद BRC से विद्यालय तक पहुंचने में लगभग 15 दिन का समय लग जाएगा। BSA मनिराम सिंह ने बताया कि परिषदीय स्कूल के बच्चों के लिए किताबें जल्द ही पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल पुराने छात्रों से किताबें लेकर पढ़ाई कराई जा रही है।

वहीं किताबें न मिलने से बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी चिंता में हैं। उनका कहना है कि कई सालों से किताबें समय पर नहीं मिली। सत्र शुरु होने का समय पहले से ही निर्धारित रहता है लेकिन किताब देने की प्रकिया शुरु नहीं की जाती। जिसके चलते बच्चों तक किताबें पहुंचने में वक्त लग जाता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago