EPC अनुबंध से होगा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण : सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त

बलिया। गाजीपुर से बलिया के मांझी घाट तक बनने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण EPC अनुबंध के तहत किया जाएगा। जिसकी जानकारी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने दी। उन्होंने बताया कि EPC (इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन) यानी इंजीनियरिंग खरीद और निर्माण अनुबंध के तहत होगा। अनुबंध के तहत ठेकेदार को निर्धारित समय सीमा में परियोजना को पूरा करना होता है। ठेकेदार की जिम्मेदारी होती है कि वह तय बजट में कार्य को पूरा करें।

केंद्र सरकार देगी निर्माण का पैसा- सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि एक्सप्रेस-वे का निर्माण 20 महीने के अंदर पूरा कर लिया जाएगा, इसके लिए पूरा धन केंद्र सरकार दे रही है। 4 पैकेज के एक्सप्रेस-वे को अलग-अलग ठेकेदार को दिया जाएगा। 3200 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण और 1100 करोड़ से मांझी घाट पर पुल निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित किया गया है। चौथा पैकेज 17 किमी का है, जो गाजीपुर के मुहम्मदाबाद विधानसभा के बीच से गुजरेगा और बक्सर को जोड़ेगा।

PM मोदी और मंत्री नितिन गडकरी का आभार- ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जताया। कहा कि लोक सभा के लिए असंभव सा लगने वाला 6 हजार करोड़ का पैकेज देकर पूर्वांचल के जिलों को नई दिशा देने का काम किया है। जिसके लिए उनके आभारी हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago