बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के गांव में 26 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। खेत में शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मामला फेफना थाने के सागरपाली गांव का है। जहां खेत पर लगे पेड़ पर फंदे के सहारे युवक का शव लटका मिला। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी पारसनाथ सिंह ने जेब में मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान सहतवार थाना के दुधइला निवासी पिंटू राम पुत्र सोहसित राम के रूप में की।
शिनाख्त के बाद परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…