बलिया- बेल्थरा रोड पहुचे ऊर्जा मंत्री, विपक्ष पर बोला जोरदार हमला

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने करारा प्रहार करते हुए आज कहा कि रोजाना झूठ बोलना कांग्रेस की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है. शर्मा ने कहा कि उच्चतम न्यायालय से करारी फटकार मिलने के बाद कांग्रेस को कोई अनर्गल आरोप लगाने से पहले देश से  माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कांग्रेस और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पर देश में अराजकता और जातीय द्वेष फैलाने तथा धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस में शर्म हो तो वह झूठ बोलना बन्द करें.

उन्होंने सामूहिक बलात्कार के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर पार्टी की तरफ से कार्रवाई के सवाल का कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. बस इतना कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है और कानून अपना काम कर रहा है. भाजपा राज में देर हो सकती है अंधेर नहीं. ऊर्जा मंत्री ने लोगों को सपा और बसपा से आगाह करते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा बसपा मुखिया मायावती किसी जाति या धर्म के लोगों के नहीं, बल्कि सिर्फ धन के सगे हैं.

उन्होंने अखिलेश और मायावती की पहचान ही कमीशन, कुशासन और भ्रष्टाचार से है तथा इनका सरोकार सिर्फ धन से ही रह गया है. सपा और बसपा का गरीब जनता की बुनियादी सुविधाओं और समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है. इससे पहले, उन्होंने बेल्थरा रोड और तुर्तीपार में जनसभाओं को भी सम्बोधित किया. इस दौरान उन्होंने सपा की पिछली सरकार पर अल्पसंख्यक कल्याण को लेकर हमला करते हुए कहा कि अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिये सपा सरकार में एक वर्ग विशेष का केवल कागज में ही विकास किया गया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago