बलिया: अतिक्रमणकारियों की मुसीबतें बढ़ी, एसपी चलाएंगे विशेष अभियान, होगी कड़ी कार्यवाही

बलिया में अतिक्रमण की जड़े गहरी होती जा रही है। जिसके चलते जनता बेहद परेशान हैं। जनता का दर्द अब पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने महसूस किया है। उन्होंने इस मामले में अब कड़ी कार्यवाही करने की तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है अब एसपी अब अतिक्रमण कारियों के खिलाफ खुद जमीन पर उतरेंगे। इसके लिए पूरी प्लानिंग कर ली गई है।

बताया जा रहा है कि एसपी के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभइयान की निगरानी नगर मजिस्ट्रेट और सीओ ट्रैफिक करेंगे। एसपी ने बताया कि पहला फोकस ई रिक्शा पर होगा।शहर में इनकी मनमानी भी खूब है। इनकी संख्या बहुत हैं लेकिन सटीक आंकड़ा भी नहीं हैं। यह जहां मन होता है वहां अपने वाहन खड़े कर जनता के लिए मुसीबत खड़ी करते हैं।

एसपी ने बताया कि इन ई रिक्शा के लिए विशेष पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी ताकि यह स्टैंड पर अपने वाहन खड़े कर सकेंगे। इससे जाम से छुटकाराय मिलेगा। साथ ही जो दुकानदार नजदीक से आते हैं, उन्हें दुकान पैदल आने के लिये कहा जाएगा। अगर वे दूर से आते हैं तो उनके लिये पार्किंग की जगह चिह्नित की जाएगी।

वहीं अतिक्रमण पर निगाह रखने के लिये सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा माल वाहनों के लिये शहर में प्रवेश का समय निर्धारित किया जाएगा। ट्रैफिक विभाग को अपनी कार्यप्रणाली बदलनी पड़ेगी। इसमें लापरवाही बरतने वाले चिह्नित करते हुए कार्रवाई की जद में आएंगे। एसपी अब अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही का मन बना चुके हैं जिसका असर जल्द ही शहर में देखने को मिलेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago