Categories: बलिया

बलिया- रतसर में रोजगार मेले का होगा आयोजन, ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

बलिया में जुलाई महीने में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला अक्सा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी, रतसरकला रतसर नगरपंचायत स्थित रतसर इंटर कॉलेज परिसर में करने जा रहा है। ऐसे में रोजगार मेले के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म 16 मई से 20 मई तक भर कर रतसर इंटर कॉलेज में ही जमा किया जाएंगे। जो कि निशुल्क है। ऐसे में बलियावासियों से रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील ही जा रही है।

रतसरकला की निवर्तमान ग्राम प्रधान और सोसायटी की संरक्षक स्मृति सिंह के साथ ही सोसाइटी के अध्यक्ष और रतसर इंटर कॉलेज के प्रबंधक मुक्तानन्द सिंह ने बताया कि बलिया जनपद वासियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन कर रहे हैं। पंजीकरण फॉर्म 16 मई से 20 मई प्रातः 10 से 12 बजे तक भर कर रतसर इंटर कॉलेज में जमा किया जाएगा। ये फॉर्म रतसर इंटर कॉलेज में निशुल्क उपलब्ध है। साथ ही बताया कि अभ्यर्थियों के फॉर्म के आधार पर नियोक्ता कंपनी जुलाई में तारीख तय करेंगी। जिसकी जानकारी मोबाइल और अन्य माध्यमों से अभ्यर्थियों को दी जाएगी।

इधर स्मृति सिंह ने अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण फॉर्म भरकर निशुल्क रोजगार मेला का लाभ उठाने की बलिया वासियों से अपील की है। उक्त अवसर पर आयोजक संस्था की सचिव दीप्ति सिंह और उपाध्यक्ष तृप्ति सिंह सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago