Categories: बलिया

बलियाः जिस गांव में खंभे, तार नहीं, वहां बिजली विभाग ने ग्रामीणों को थमाए लाखों के बिल

बैरिया के दर्जनों ग्रामीण इन दिनों अफसरों के चक्कर काट रहे हैं। वजह है बिजली बिल। दरअसल ग्रामीणों को बिना बिजली जलाए ही लाखों के बिल थमाए जा रहे हैं।

मामला बैरिया के ग्राम पंचायत विशुनपुरा के पुरवा पंचमुखी के टोला का है। यहां न तो खंभा लगा है न ही तार, लेकिन फिर भी ग्रामीणों को लाखें के बिल पकड़ दिए गए हैं। बिल की राशि देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए हैं।

उन्होंने इसको लेकर विद्युत उपकेंद्र बैरिया पर जाकर शिकायत की। लेकिन अधिकारियों ने ग्रामीणों की बातों पर ध्यान नहीं दिया। बता दें कि गांव की रहने वाले गीता देवी, सुगंति देवी, गौरीशंकर, चंद्रेश बिंद, दया बिंद, कृपा बिंद सहित कई लोगों को चार वर्ष पूर्व बिजली विभाग ने यह कहकर कनेक्शन दे दिया कि एक महीने में यहां बिजली के खंभे लगाकर तार खिंच दिए जाएंगे।

इसके बाद बिजली विभाग के लोग गांव में गए ही नहीं, न ही खंभे लगे न तार, लेकिन फिर भी ग्रामीणों को भारी-भरकम बिल पकड़ा दिया। यहां किसी के पास 80 हजार तो किसी के पास 25 हजार रुपये का बिल पहुंचा है। प्रधान संजय चौधरी का आरोप है कि बिजली विभाग बिल जमा करने के लिए दबाव बना रहा है।

इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मित्र को सोमवार को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।वहीं अवर अभियंता विनोद भारद्वाज ने बताया कि ग्रामीणों को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चार के यहां शिकायती पत्र देना चाहिए। वह हमसे जांच कर रिपोर्ट मांगेंगे तो वह जांच करके आख्या दे देंगे। बिजली बिल कैंसिल हो जाएगा।

वहीं ग्राम प्रधान का कहना है कि जब भी बिजली विभाग से खंभे और तार की बात कहते हैं तो वह चुप्पी साध लेते हैं। अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान हीं हुआ तो पूरा गांव विद्युत उपकेंद्र बैरिया पर धरने पर बैठेगा।

विद्युत वितरण खंड चार अधिशासी अभियंता एके शुक्ल का कहना है कि किसी के शिकायती पत्र को कोई आवश्यकता नहीं है। अवर अभियंता जांच करके मेरे यहाँ रिपोर्ट प्रेषित करते हैं तो मैं वहां के विद्युत बिल को निरस्त कर दूंगा साथ ही प्रयास होगा कि जल्द से जल्द इस गांव में बिजली के खंभे और तार लगा दिए जाएं।

वहीं बैरिया उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र का कहना है कि विशुनपुरा के पंचमुखी टोला में अब तक खंभा और तार नहीं पहुंचा है। शिकायत है कि बिना कनेक्शन बिल पहुंच रहा है। मामले की जांच के लिए अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago