बलिया में ठंड के कहर को देखते हुए 14 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि सभी बोर्डों के विद्यालय बंद रहेंगे।
ताजा आदेश के मुताबिक अब 9 से 12वीं तक की कक्षाएं भी बंद हो गयी है। इससे पहले सिर्फ कक्षा 8 तक की स्कूल ही बंद किए गए थे। जिसके बाद अभिभावकों ने 12वीं तक की क्लास की छुट्टी की मांग की थी।
जिसके बाद अब संशोधित आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत कक्षा 9 से 12 तक के समस्त माध्यमिक विद्यालयों (यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत, मदरसा) में दिनांक 14/01/2023 तक पठन पाठन बंद रहेगा। विद्यालय बंद रहने की स्थिति में सभी प्रिंसिपल, लिपिकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के मोबाइल निरंतर स्वीच आन रहेंगे।
वहीं जिन विद्यालयों में प्री बोर्ड की परीक्षाएं संचालित हो रहीं हैं,उन विद्यालयों के संचालन पर कोई रोक नहीं है। विद्यालय प्रबंधन छात्र छात्राओं के लिए ठंड से बचाव की समुचित व्यवस्था करेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्री बोर्ड परीक्षा और प्रयोगात्मक परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर आयोजित होंगी।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…