बड़ी खबर बलिया से है। जहां सहतवार के डुमरिया गांव में दो भाईयों में आपसी विवाद हो गया। जिसमें बड़े भाई की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में छोटे भाई ने ईंट फेंकी जो बड़े भाई को जाकर लगी। जिससे बड़ा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि छोटा भाई कुछ दिनों पहले ही 376 के आरोप में जेल से छुटकर आया था। जिसका अवैध संबंधों को लेकर बड़े भाई से विवाद हुआ। बड़े भाई ने छोटे भाई को अवैध संबंधों न रखने की बात कही। जिससे दोनों भाईयों में विवाद हुआ और बड़े भाई की मौत हो गई।
बहरहाल एसपी घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। भारी पुलिस बल पहुंचा है। मामले पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। घटना कैसे घटित हुई, क्या कारण रहा इन सब बातों का खुलासा पुलिस के बयानों के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…