Categories: बलिया

बलिया – फर्जीवाड़ा रोकने के लिए शिक्षा विभाग की पहल, शिक्षकों का ब्योरा होगा सार्वजनिक

बलिया के परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ी पहल की है। जहां अब शिक्षकों का ब्योरा सार्वजनिक किया जाएगा। जिसके लिए सभी प्राथमिक, जूनियर, कंपोजिट स्कूल और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में ‘हमारे शिक्षक’ बोर्ड लगाया जाएगा।

‘हमारे शिक्षक’ बोर्ड लगने से निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्कूल में कार्यरत शिक्षक की फोटो सहित जानकारी मिलेगी। फर्जी शिक्षक या तैनाती के बावजूद स्कूल न जाने वाले शिक्षकों की पहचान आसान होगी। निरीक्षण के समय एक ही नजर में शिक्षकों का ब्योरा दिख जाएगा। जिले में 2249 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें 1,598 प्राथमिक 258 उच्च प्राथमिक और 392 संविलियन स्कूलों के साथ 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल में ‘हमारे शिक्षक’ का बोर्ड लगाया जाएगा।

15 दिन में लगाना होगा बोर्ड- इधर बलिया के बीएसए मनिराम सिंह ने बताया कि शासन की ओर से पत्र आया है। सभी बीईओ को निर्देशित किया गया है। प्रधानाध्यापकों और वार्डनों की जिम्मेदारी होगी कि अगले 15 दिनों में यह बोर्ड सभी स्कूलों में लग जाए। विभागीय अधिकारियों और अन्य के निरीक्षण करते समय इस बोर्ड को दिखाना अनिवार्य होगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago