Categories: बलिया

बलियाः कूड़ा उठाने के लिए आए ई-रिक्शा खुद कबाड़ बने, शहर में पसरी गंदगी

बलिया नगरपालिका के द्वारा कूड़ा उठाने के लिए ई-रिक्शा खरीदे गए थे ताकि नगर को गंदगी मुक्त किया जा सके। लेकिन अब ये ई-रिक्शा खुद कबाड़ बन गए हैं।

बता दें कि नपा द्वारा 2019-20 में नगर की सफाई के लिए 25 ई-रिक्शा खरीदे गए थे। इन ई-रिक्शा को अलग डिजाइन से बनवाया गया था कि यह नगर की छोटी गलियों में भी आसानी से जा सके। गीले-सूखे कचरे के लिए अलग-अलग कंटेनर थे। इन ई-रिक्शा से शहर के 25 वार्डों से कचरा कलेक्ट किया जाता था लेकिन देखरेख के अभाव में यह ई-रिक्शा खराब हो गए।

अब लगभग एक वर्ष से पानी टंकी के पास स्थित एक गोदाम में खड़े कर दिए गए हैं। तत्कालीन ईओ ने सात ई-रिक्शा की मरम्मत करवाई थी। ये कभी- कभार चलते दिखाई दे जाते हैं। शेष 19 ई-रिक्शा उसी तरीके से गोदामों में धूल फांक रहे हैं। लाखों की लागत से बने ये रिक्शा शो पीस बनकर रह गए हैं। इन वाहनों के पहिए धंसने लगे हैं। ई-रिक्शा जंग खा रहे हैं।

वहीं ई-रिक्शा के द्वारा कचरा संग्रहण न होने से शहर में जगह जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शहरवासी अपने घर से निकला कूड़ा निश्चित स्थानों या सड़क किनारे फेंक देते है। इसे लावारिस पशु बिखेरते रहें है। ट्रैक्टरों के माध्यम से इस कचरों को उठाया जाता है।

बलिया नगर पालिका ईओ सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि रिक्शों की मरम्मत हुई थी पेमेंट नहीं होने से ठेकेदार ने मरम्मत करने से मना कर दिया है। अभी बजट का अभाव है। बजट आने पर इनकी मरम्मत कराई जाएगी।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago