बलिया में ई-रिक्शा चालकों को लेनी होगी इतने दिन की ट्रेनिंग, तभी मिलेगा लाइसेंस

बलिया में सड़कों पर जाम लगाने वाले ई रिक्शा चालकों पर अब प्रशासन सख्त हो गया है। अब चालकों को बिना ट्रेनिंग के लाइसेंस जारी नहीं किए जाएंगे। इसके लिए शासन ने निर्देश जारी कर दिया है। जिसके अनुसार ई-रिक्शा चालकों को परिवहन विभाग से संचालित मोटर ट्रेनिंग स्कूलों में 10 दिन का प्रशिक्षण लेना पड़ेगा। इसके बाद ही उन्हें लाइसेंस दिए जाएंगे।शहर की सड़कों पर फर्राटे मार कर दौड़ने वाले ई-रिक्शा अब जाम का कारण बन रहे हैं। स्टेशन के बाहर, पुलिस बूथ के सामने ही ई-रिक्शा वाले सड़क पर ही बेतरतीब वाहन खड़ा कर सवारी उठाने लगते हैं। इसके अलावा, ई-रिक्शा चालक स्टेशन, चित्तू पांडेय चौराहा, जगदीशपुर चौराहा पर स्टैंड की भांति वाहन खड़ा कर सवारी उठाते हैं। इस समस्या को देखते हुए शासन ने यह नया नियम लागू किया है। एआरटीओ संतोष कुमार ने बताया कि अब ई-रिक्शा चालकों को परिवहन विभाग की ओर से बनाए गए मोटर ट्रेनिंग सेंटरों पर ट्रेनिंग कराई जाएगी। जनपद में सात मोटर ट्रेनिंग स्कूल संचालित हैं। ट्रेनिंग के बाद ही उनको ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाएगा। लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों को 10 दिन की ड्राइविंग ट्रेनिंग के साथ ही व्यवहारिक ज्ञान भी लेना होगा।

हालांकि विभाग का कहना है कि यह प्रशिक्षण ई-रिक्शा डीलर की ओर से भी दिया जा सकता है। ट्रेनिंग के दौरान ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियम, सिग्नल, लाइट, रोड मार्किंग, चौराहों को पार करने के तरीके आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। यात्रियों के साथ सौम्य व्यवहार को लेकर उनको जानकारी दी जाएगी, ताकि यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं हो। इसके साथ ही ई-रिक्शा पर आपातकालीन नंबरों को भी दर्ज कराना होगा, ताकि हादसा होने के समय इन नंबरों की सहायता ली जा सके।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago