Categories: बलिया

बलियाः नियमों की जानकारी न होने से पात्र लोग भी सरेंडर कर रहे राशन कार्ड

उत्तरप्रदेश सरकार के द्वारा राशन कार्ड सरेंडर करने के फरमान के बाद बलिया में अब तक 3 हजार लोग कार्ड वापस कर चुके हैं। इन 3 हजार लोगों में से कई ऐसे भी लोग हैं, जो पात्र होते हुए भी राशन कार्ड सरेंडर कर चुके हैं।

49 लोग अंत्योदय कार्ड धारक हैं। सरकार की तरफ से 1500 रुपए पेंशन पाने वाले लोग भी अपना राशन कार्ड सरेंडर कर चुके हैं। सरकार के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जो भी कार्ड धारक हैं अगर उनके पास पांच एकड़ जमीन, 2 लाख रुपये से ज्यादा सालाना इनकम है और चार पहिया वाहन या घर मे AC है, वही लोग अपना राशन कार्ड सरेंडर करें। इसके अलावा और किसी को राशन कार्ड सरेंडर करने की आवश्यकता नहीं है।

जिला पूर्ति कार्यालय पर राशन कार्ड सरेंडर करने पहुंचे कार्ड धारक की मानें तो उनकी मां स्वास्थ्य विभाग की पेंशनर हैं, इसलिए वो भी राशन कार्ड सरेंडर करने आए हैं। एक अन्य ने कहा कि  मेरा कार्ड पेंशनर के नाम से है इसलिए जमा करना जरूरी था।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अज्ञानता वश भी कुछ लोग भी राशन कार्ड का सरेंडर करने आ रहे हैं, इनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं जिनको सरकार की तरफ से 1500 रुपये की पेंशन दी जा रही है। ऐसे लोगों को समझा बुझाकर वापस कर दिया जा रहा है कि वो अपात्र नहीं पात्र हैं, ऐसे लोगो को राशन कार्ड सरेंडर करने की जरूरत नहीं है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago