Categories: बलिया

बलिया- नशे में धुत पति ने पत्नी से मारपीट के बाद काटी अपने हाथ की नस, मौत !

बलिया। बेल्थरारोड में पत्नी से मारपीट करने के बाद एक पति ने अपने हाथ की नस काट ली गई। जहां आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी सीयर पहुंचाया गया। जहां ज्यादा खून बह जाने पर उसकी मौत हो गई। पत्नी का कहना है कि उसके पति ने पहले उसे कमरे में बंद कर पीटा फिर अपना हाथ काटा। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि कृषि मंडी पशुहारी मार्ग पर पीयूष मिश्रा ने पहले तो अपनी पत्नी श्वेता मिश्रा से मारपीट की। इसके बाद गुस्साए युवक ने खिड़की का शीशा तोड़कर अपना हाथ काट लिया। पत्नी के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे बचाया नहीं जा सका। पत्नी का कहना है कि शराब के नशे में पति ने कमरा बंदकर उसे पीटा। फिर अपना हाथ काटा ।

हालांकि पीयूष ने कब शीशे से अपना हाथ काटा। यह किसी और ने नहीं देखा। घर में पति-पत्नी अकेले ही रहते थे। पत्नी के अनुसार अकेली होने के कारण आसपास के लोगों की मदद से पीयूष को अस्पताल पहुंचाया। वहीं सीएचसी के डॉक्टर का कहना है कि युवक को शराब के नशे में अस्पताल लाया गया था। उसका हाथ कटा हुआ था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 weeks ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 month ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago