बलिया में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां नशे में कार चला रहे चालक ने पांच लोगों को रौंद दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि दो लोगों को अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बंशीबाजार चट्टी पर शुक्रवार देर शाम नशे में धुत वाहन चालक ने पांच लोगों को रौंद दिया। अनियंत्रित दौड़ती भागती कार से बाजार में हड़ंकप की स्थिति बन गई। लोग अपनी जान बचाने इधर-उधर भागते दिखाई दिए।
जमालपुर गांव निवासी चंद्रप्रकाश सिंह उर्फ चांदसी डॉक्टर अपने साथी मदन सिंह निवासी जमालपुर के साथ बंशीबाजार से बाजार करके घर जा रहे थे जो कि तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। उसके बाद कार ने झोरीडीह गांव निवासी प्रेम पासवान, मंटू शर्मा निवासी हडसर, इंद्रजीत राजभर निवासी डुहां को टक्कर मार दी। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां दो की मौत हो गई।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…