Categories: बलिया

बलिया- डिग्री कॉलेज के कमरे में लटकता मिला ड्राईवर का शव

बलिया। जिले के खेजूरी थाना क्षेत्र के चक उजियारी गांव स्थित श्रीकृष्ण डिग्री कॉलेज में गुड्डू नामक एक 38 वर्षीय व्यक्ति के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतक कॉलेज प्रबंधक प्रदुम्न सिंह का चालक था तथा वह मिश्रिख, जिला सीतापुर का निवासी था। जानकारी के मुताबिक खेजुरी निवासी महाविद्यालय के प्रबंधक प्रद्युम्न सिंह शनिवार की शाम निजी गाड़ी से लखनऊ से घर आए थे। उनकी गाड़ी चालक गुड्डू ही चला कर लाया था, जिसके बाद वह रात को खाना खाने के बाद सो गया।

सुबह करीब 7:00 बजे वह कॉलेज पर नहाने के लिए जाने की बात कह कर निकल गया। काफी समय बाद जब वह नहीं लौटा तो कॉलेज की देखरेख करने वाला एक व्यक्ति उसे खोजते हुए वहां पहुंचा। जहां वह ड्राइवर गुड्डू को पंखे के हुक के सहारे लटकता देख कर सकते में आ गया। उसने तुरंत ही घटना की जानकारी प्रबंधक को दी। सूचना पाकर मौके पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए व उक्त ड्राइवर को उतारकर तत्काल सीएचसी खेजरी लाया गया।

जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। थाना अध्यक्ष समर बहादुर ने कहा कि उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच में जुट गई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago