Categories: बलिया

बलियाः बसों में कमी मिली तो चालक, ड्यूटी क्लर्क समेत एआरएम पर लगेगा जुर्माना

बलिया में बसों में कमी मिलने पर अब एआरएम पर जुर्माना लगाया जाएगा। परिवहन मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक बलिया डिपो की बसों में कमियों को सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
परिवहन निगम ने 1 जनवरी 2023 तक बसों की बॉडी कंडीशन, पेंट, विंड शील्ड, खिड़कियों के शीशे, फर्श की स्थिति, सीटों की दशा, डस्टीनेशन बोर्ड, स्टीकर,  राइटिंग कार्य, रिफ्लेक्टिव टेप, साफ-सफाई आदि की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आदेश जारी किए गए हैं कि अगर बसों में कमी मिलती है तो संबंधित डिपो के एआरएम पर जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माने की राशि 500 रुपए तक हो सकती है।
वहीं अनुबंधित बसों में कमी पाए जाने पर वाहन स्वामी पर जुर्माना लगेगा। पहली बार 100 रुपये, दूसरी बार 500 रुपये, तीसरी बार 1000 रुपये जुर्माना लिया जाएगा। इसके बाद हर बार पकड़े जाने पर 2000 रुपये जुर्माना लगेगा। बस में कमी मिलने पर मार्ग पर भेजने वाले ड्यूटी क्लर्क पर पहली बार 50 रुपये, दूसरी बार 100 रुपये, तीसरी बार 200 रुपये लिया जाएगा।
वहीं एआरएम के द्वारा निरीक्षण में यदि बसों में कमी पाई जाती है तो चालक पर पहली बार 10 रुपये, दूसरी बार 20 रुपये और इसके बाद 40 रुपये का जुर्माना लिया जाएगा। वहीं ग्रुप इंचार्ज, सीनियर फोरमैन, ड्यूटी क्लर्क से पहली बार 25 रुपये, दूसरी बार 50 रुपये और इसके बाद हर बार 100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
बता दें कि अभी बलिया वर्कशॉप में ठीक होने के लिए करीब आठ बसें खड़ी हुई हैं, जिन्हें ठीक किया जा रहा है। बलिया डिपो एआरएम उमाकांत मिश्रा के मुताबिक बलिया डिपो की सभी बसों को ठीक कराया जा रहा है। सभी बसों में शीशे लगे हुए हैं। इसके अलावा, रिफ्लेक्टिव टेप लगवा दिया गया है। मुख्यालय से जो निर्देश मिले हैं, उनका पालन किया जा रहा है।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago