बलियाः गंदगी से चोक हुए नाले बरसात में बनेंगे मुसीबत, लोग बोले- जल्द पूरा हो काम

बलिया जिले में जरा बरसात होते ही बाढ़ की स्थिति बन जाती है। मुख्य सड़कें, गली मोहल्लों सब जगह पानी ही पानी नजर आता है। जलभराव की प्रमुख वजह है जल की निकासी न होना। जिले के नाले गंदगी से चौक पड़े हैं, इनकी सफाई नहीं होती और यही नाले शहर के लिए मुसीबत खड़ी कर देते हैं।

अभी बरसात आने में कुछ ही समय बाकी है लेकिन नगर पालिका के अधिकारी सुस्त रवैया अपना रहे हैं। कई जगह नालों से पानी की निकासी पूरी तरह बंद पड़ी है। कई नाले क्षतिग्रस्त पड़े हैं। इनकी मरम्मत अभी तक नहीं की गई।

नगर के 25 छोटे-बड़े नालों में अब तक महज चार नालों की ही सफाई का कार्य हुआ है। बाकी नालों का अभी तक सिल्ट तक नहीं निकल पाया। नगर पालिका ने सफाई कार्य के लिए 50 लाख का टेंडर भी किया गया है। शासन की तरफ से भी 15 जून तक काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, नगर के एनसीसी तिराहा से लेकर हाईड्रिल कॉलोनी तक बड़े नाले का निर्माण चल रहा है। निर्माण की गति धीमी होने से मोहल्लावासी सशंकित है। जानकारों का कहना है कि अगर कार्यदायी संस्था द्वारा नाले के निर्माण में तेजी नहीं लाई गई तो एक बार फिर डीएम कार्यालय से लगायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय, स्टेडियम, जिला कारागार, पुलिस लाइन, आवास विकास कॉलोनी, कल्पना कॉलोनी, श्रीराम बिहार कॉलोनी, आनंद नगर, तिखमपुर, काजीपुरा सहित दर्जनों कॉलोनियों में बरसात के पानी से भर जाएंगी।

बता दें कि इससे पहले साल 2020 हुए जलजमाव के बाद तत्कालीन डीएम श्रीहरिप्रताप शाही ने एनसीसी तिराहा से लेकर हाईडिल कालोनी तक बड़े नाले का निमार्ण कराने का निर्देश दिया था। ताकि जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान हो सकें। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था केपीएस एन्विरो टेक प्राइवेट लिमिटेड,मुरादाबाद को दी गई। लेकिन अभी तक नाला निर्माण नहीं हो पाया है।

लोगों का कहना है कि जून से पहले अगर नालों का निर्माण नहीं हुआ और चोक नालों की सफाई नहीं हुई तो बरसात में नालों का गंदा पानी लोगों के घर घुसेगा। हर साल भी यही स्थिति बनती है। श्रीराम बिहार कॉलोनी के 100, कल्पना कॉलोनी के 200, आवास विकास कॉलोनी के 1000, विवेकानंद कॉलोनी के 100, रामदहिनपुरम कॉलोनी के 500, जेल कॉलोनी के 50, पुलिस लाइन में करीब 300 आवास व टैगोरनगर के करीब 20 से 25 घरों के अलावा काजीपुरा मोहल्ला में बरसमात के दिनों में बुरी तरह जल जमाव हो जाता है। लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

वहीं जिला कारागार में बारिश होने से घुटने भर तक पानी भर जाता है। जिसके चलते कैदियों को दूसरी जेल में शिफ्ट करना पड़ता है। वर्ष 2019 में जेल के सभी बैरकों में पानी घुस गया गया था, जिससे मजबूर होकर सितंबर 2019 में 863 कैदियों को गैर जनपद के जेल में शिफ्ट करना पड़ा था। इधर नगरपालिका परिषद ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा का कहना है कि नगर क्षेत्र में नालों की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। बरसात शुरु होने से पूर्व नालों की सफाई करा ली जाएगी।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 day ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago