Categories: बलिया

बलिया- 5 साल के मासूम की करंट लगने से मौत, टुल्लू पंप पर नहाते वक्त हुआ हादसा

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र में एक मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। वार्ड नंबर 5 स्थित लक्ष्मी नारायण पिक्चर पैलेस गली हादसा हुआ। टुल्लू पंप से नहाते वक्त मासूम करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे मासूम को आनन फानन में सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 निवासी गोलू राजभर (5 वर्ष) पुत्र रामकिशुन राजभर देर शाम हैंड पंप में लगे टुल्लू पम्प को चला कर नहा रहा था। तभी हैंड पंप में विद्युत करंट प्रवाहित हो गया। गोलू ने जैसे ही हैंड पंप पर अपना हाथ रखा वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन विद्युत आपूर्ति काट कर मासूम को सीएचसी सीयर ले गए। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत की खबर सुनते ही उसके परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। घटना की खबर मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त भी घटना स्थल पहुंच गए और पीड़ित परिवार को सांत्वना देने दी। इधर सीयर चौकी प्रभारी मदनलाल भी मय हमराही मौके पर पहुँच गए। साथ ही लोगों का भी हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान जो भी वहां पहुंचा सभी लोगों की आंखें नम थी।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago