Categories: बलिया

बलियाः चौथी पुण्यतिथि पर याद किए गए डॉक्टर प्रेमभूषण पांडेय, नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के प्रतिष्ठित डॉक्टर प्रेमभूषण की चौथी पुण्यतिथि पर नगरवासियों ने उन्हें याद किया साथ ही पुष्प अर्पित कर श्रृद्दांजलि दी। इस दौरान उनके सरल व्यवहार, उच्च स्तरीय कार्यों का बखान किया गया।

डॉक्टर प्रेमभूषण नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रतिष्ठित गांव जनाड़ी में जन्मे थे। बचपन से ही अति प्रतिभाशाली व्यक्तित्व वाले प्रेमभूषण ने हमेशा बुलंदियों का छुआ। उनकी चौथी पुण्यतिथि पर समाजहित और सभी बच्चों की बेहतर शिक्षा के उद्देश्य से स्थापित सोनकेसरी देवी बालिका विद्यालय जनाडी में स्थापित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा शुरू हुई।

विकासखंड दुबहड़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानेंद्र राय “गुड्डू” ने उनकी प्रतिमा को माला पहनाया और पुष्पांजलि भी की। डॉक्टर साहब को याद करते हुए उनकी कृतियों का बखान करते हुए उनको नमन किया। सभी ने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया और नमन किया।

इस दौरान सम्मानित ग्रामवासी पंडित वेद शास्त्री, सुधीर उपाध्याय, नवीन दुबे, धर्मेंद्र पाण्डेय, अवधेश ठाकुर, अनिल पांडेय, अरुण राय, शक्ति नाथ मिश्र, दारा पांडेय एवं स्कूल सभी कर्मचारी एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे। स्कूल के प्रबंधक डॉ वेद रत्न पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago