बलिया का दोहरा हत्याकांड: पुलिस पर पथराव करने वाले 14 नामजद और 40-50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

बलिया के नरहीं थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर गांव में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आने के बाद माहौल गरमा गया है। स्थानीय लोग जमकर प्रदर्शन और चक्का जाम कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के दौरान आवेश में आकर पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 14 नामजद और 40-50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई नरहीं थाने के उपनिरीक्षक सुरेंद्रनाथ के तहरीर पर की है।

बता दें कि बलिया के नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटवा नारायनपुर गांव में नववर्ष के पहले दिन बुधवार की देर शाम बादमाशों ने सिकंदरपुर गांव निवासी 23 वर्षीय प्रशांत गुप्ता पुत्र लक्ष्मण गुप्ता व कोटवा नारायनपुर निवासी 24 वर्षीय गोलू वर्मा पुत्र कन्हैया वर्मा की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। तीन जनवरी को डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपी शिवम राय को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और मुख्य आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपी शिवम राय के पैर में गोली लगी थी। जिसका उपचार जिला चिकित्सालय में कराया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी के पास से एक तमंचा,एक जिंदा कारतूस,दो खोखा तथा हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर लिया था।

दोहरे हत्याकांड की घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को एनएच पर रख कर जाम लगा दिया। एसआई की तहरीर के मुताबिक, प्रदर्शन की सूचना पर मैं अपने कांस्टेबलों के साथ मौके पर पहुंचा दो देखा कि करीब 50-60 लोग मुख्य मार्ग को पूरी तरह बाधित करके नारेबाजी कर रहे थे। हम लोगों द्वारा उक्त लोगों को समझने का प्रयास किया गया। इस बीच प्रभारी निरीक्षक नरहीं भी मौके पर फोर्स के साथ पहुंच गये। भीड़ और उग्र होकर लाठी-डंडा, ईट-पत्थर से हम पुलिस वालों पर हमला करने लगे। जिनके हमले से पुलिस टीम पीएससी के हेड कांस्टेबल रामकृपाल सिंह को चोंटे आई।

इस घटना के बाद पुलिस ने पंकज यादव,भीम दुसाध, बनारसी चौधरी, पहलवान चौधरी, राजा अंसारी,घूरा अंसारी, बिहारी चौधरी,सुनील यादव उर्फ छोटू, जितेंद्र चौधरी,मुकेश चौधरी, अशोक चौधरी,किशन रस्तोगी,सीत कुमार उर्फ गोरख निवासीगण सरायकोटा,सिकन्दरपुर थाना नरहीं तथा मुन्ना निवासी नरायनपुर थाना नहीं के विरूद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। वहीं 40-50 अज्ञात के विरूद्ध पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago