Categories: बलिया

बलियाः जिला अस्पताल की ओपीडी से गायब रहते हैं डॉक्टर, मरीज हो रहे परेशान

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम है। अस्पताल में डॉक्टर न तो समय पर आते हैं न ही मरीजों का ठीक से इलाज करते हैं। हालत यह है कि दूर दराज से मरीज अस्पताल में इलान कराने आते हैं लेकिन ओपीडी में डॉक्टर की नहीं मिलते।

मरीज बिना इलाज कराए बेरंग लौट जाते हैं या फिर प्राइवेट क्लीनिकों के चक्कर लगाते हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी खुलने का समय सुबह 8 बजे से है लेकिन 9.30 बजे तक भी ओपीडी में चिकित्सक नहीं बैठते। इससे मरीजों को काफी परेशानी होती है। मरीज सुबह से ही ओपीडी के बाहर बैठकर डॉक्टरों के आने का इंतजार करते हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिवाकर सिंह ने शुरुआत में तो जिला अस्पताल का निरीक्षण इस पर ध्यान दिया। लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।

जिला अस्पताल में रोजाना 1500 से 1800 मरीज इलाज कराने आते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही मरीजों का इलाज हो पाता है। गुरुवार को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहां जिला अस्पताल के कक्ष संख्या 21 में नेत्र चिकित्सक डॉक्टर बीपी सिंह और सर्जन डॉक्टर सौरभ सिंह बैठते हैं लेकिन डॉक्टर बीपी सिंह छुट्टी पर हैं और मरीज अपने परीक्षण का इंतजार करते हुए देखे गए।

इसी तरह कक्ष 20 में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संतोष चौधरी की कुर्सी खाली पड़ी रही और मरीज इलाज का इंतजार करते रहे। कक्ष संख्या 19 में भी डॉक्टर आरएन उपाध्याय सर्जन बैठते हैं लेकिन कभी समय पर नहीं आते। कक्ष 18 में डॉक्टर अनिल सिंह और डॉक्टर आऱडी राम बैठते हैं लेकिन दोनों नदारद मिले। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के कमरा नंबर पांच में डॉ. अंशुमान राय सर्जन बैठते हैं। कक्ष का दरवाजा बंद था। मरीज इंतजार करते रहे।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों की मनमर्जी और लापरवाही को लेकर जिला अस्पताल सीएमएस डॉक्टर दिवाकर सिंह का कहना है कि सर्जन और आर्थो सर्जन राउंड पर थे। जिला अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर बाद दो बजे तक है। इस अवधि में किसी भी चिकित्सक को ओपीडी कक्ष न छोड़ने की हिदायत है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago