Categories: बलिया

बलिया: DM की कार्रवाई, तीन आरोपी ज़िलाबदर

बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बदमाशों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने शनिवार को अलग-अलग जगहों के रहने वाले तीन बदमाशों को जिला बदर करने का निर्देश दिया।

सम्बंधित थानों की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने उभांव थाना क्षेत्र के बहोरवां खुद निवासी वीरा, भीमपुरा थाना क्षेत्र के मगई पतोई निवासी डबलू उर्फ शत्रुध्न तथा मनियर थाना क्षेत्र के पिलुई निवासी कन्हैया राजभर को छह माह के लिये तडीपार करने का निर्देश दिया।

इन सभी बदमाशों पर थाना क्षेत्रों में आपराधिक मामले दर्ज है। जिसके कारण इन्हें ज़िला बदर किया गया है। निर्धारित समय सीमा तक बदमाश जिले में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। अगर बदमाश आदेश का उल्लंघन करते हैं तो उन पर कार्रवाई की जायेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago