भू-माफिया ने हड़पी ADM की पैतृक जमीन, बलिया DM ने मिर्जापुर के जिलाधिकारी को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश में भू-माफिया कानून व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए आम लोगों के साथ अब अफसरों की जमीन भी हथियाने लगे हैं। बलिया जिले में तैनात एक पीसीएस अफसर की जमीन मिर्जापुर जिले के एक भू-माफिया ने कब्जा ली है। इस अफसर ने मिर्जापुर के अफसरों को अपनी पीड़ा बताते हुए कई बार प्रार्थनापत्र दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने बलिया के डीएम श्रीहरिप्रताप शाही के पास गुहार लगाई है। बलिया डीएम ने मिर्जापुर के डीएम और एसपी को पत्र लिखकर भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर उसके कब्जे से अफसर की जमीन मुक्त कराने की बात कही है।

बलिया में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात प्रवरशील बर्णवाल ने मिर्जापुर जिले में अपने माता के नाम पर मौजूद जमीन को भू-माफियाओं द्वारा कब्जाने की पीड़ा सुनाई तो 23 जुलाई को बलिया डीएम ने मीरजापुर डीएम और एसपी को पत्र भेजा। इस खत को भेजे जाने की पुष्टि डीएम के स्टेनो राजेश कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि प्रवरशील बर्णवाल की जमीन उनके माता जी के नाम से है। इसके बारे में वह डीएम साहब से बोले तो पत्र जिलाधिकारी की तरफ से भेजा गया है।

बलिया डीएम ने पत्र में कही ये बात

बलिया डीएम की तरफ से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि प्रवरशील बर्णवाल अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर उनके साथ कार्यरत हैं। मिर्जापुर के भरूहना गांव में इनकी पैतृक जमीन है। रिटायरमेंट के बाद वह अपने पैतृक गांव में ही रहना चाहते हैं। मगर उस जमीन पर अच्छे प्रताप सिंह, इंदिरा सिंह, विजय सिंह, धेनू शुक्ला नामक भू-माफिया ने कब्ज़ा जमा रखा है और इनके खिलाफ पहले ही कई थानों में मुकदमें दर्ज हैं। यह लोग अफसर को उक्त जमीन पर निर्माण के दौरान बाधा खड़ा करने के साथ डरा-धमका रहे हैं। इसको लेकर बर्णवाल ने अपर पुलिस महानिदेशक एंटीकरप्शन सहित कई जगह चिट्ठी लिखी। इन खतों को संल्गन करते हुए बलिया डीएम ने मीरजापुर डीएम व एसपी से इनके निर्माणकार्य में नियमानुसार उचित सहयोग करने का आग्रह किया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago