Categories: बलिया

बलियाः संपूर्ण समाधान दिवस पर अनुपस्थित मिले अधिकारी, डीएम ने रोका वेतन

बलियाः मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस पर कई अधिकारी अनुपस्थित मिले। इसके बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने आधा दर्जन अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की शिकायत गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी जताई। एक मामले में डीएम ने रेवती थानाध्यक्ष पर नाराजगी जताई। समाधान दिवस में दर्जनों मामले भूमि विवाद से जुड़े आए। ऐसे में जिलाधिकारी ने एसडीएम बैरिया आत्रेय मिश्र को कानूनगो का अलग-अलग रजिस्टर बनाने और समीक्षा करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक एस आनंद की उपस्थिति में कुल 85 मामले प्रस्तुत हुए, जिसमें मौके पर ही 14 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। परमात्मानंद कुशवाहा मौजा चैता छपरा में भूमि विवाद का मामला उठाया, जिसमें जिलाधिकारी ने 25 अगस्त तक निस्तारण करने का आदेश दिया। सावन छपरा निवासी सोनी पत्नी ऋषि कुमार पासवान दहेज उत्पीड़न की शिकायत किया। चाईछपरा निवासी दिव्यांग संतोष चौधरी बैटरी वाला रिक्शा दिलाने की मांग की।

महंतगिरी के मठिया निवासी गौतम कुमार राव भूमि विवाद, दोकटी निवासी जितेंद्र कुमार मजदूरी और सामान का पैसा न देने का शिकायत की। बैरिया निवासी हरेंद्र कुमार यादव भूमि विवाद, मुरारपट्टी निवासी मुक्तिनाथ ओझा भूमि विवाद, भीखा छपरा निवासी संतोष कुमार वर्मा भूमि विवाद से जुड़ी शिकायत की।

इधर तहसील के कर्मचारी लिपिक श्याम सुंदर सिंह शिकायत की कि सरकारी आवास के इर्द-गिर्द झाड़- झंखाड़ हैं, जिससे सरकारी आवास में सर्प घुस रहे है। सफाई नहीं हो रही है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी बैरिया को सफाई करने का आदेश दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago