Categories: बलिया

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा, बस ने बाइक सवार शिक्षक को रौंदा

बलिया में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बस ने बाइक सवार शिक्षक को बुरी तरह रौंद दिया। इससे शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद शिक्षक के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक हादसा हनुमानगंज जीराबस्ती पुलिस चौकी के पास हुआ। यहां सोमवार सुबह सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरगइया के बारी निवासी अरविंद कुमार उपाध्याय सुबह 9 बजे स्कूल में पढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस चौकी के पास स्कूल बस ने उन्हें कुचल दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जहां साफ तौर पर नजर आ रहा है कि बस ने अगले पहिए ने शिक्षक को रौंदा, इसके बाद भी बस चालक ने बस नहीं रोकी और पिछला पहिया शिक्षक पर चढ़ा दिया। इससे शिक्षक की मौत हो गई।

55 वर्षीय अरविंद कुमार बेरूआरबारी के अंतर्गत कंपोजिट कन्या जूनियर हाईस्कूल सुखपुरा में बतौर प्रभारी प्रधानाध्यापक तैनात थे। मृतक के बेटे के बताया कि पिता जी कन्या जूनियर हाईस्कूल सुखपुरा पर बतौर प्रभारी प्रधानाध्यापक तैनात थे। हर दिन मैं ही उनको छोड़ने जाता है। बुजुर्ग होने की वजह से उनको बाइक चलाने में दिक्कत होती है। लेकिन आज अपने आप बाइक लेकर निकले थे। हादसे के बाद बेटे और परिवार जनों का बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago