Categories: बलिया

बलियाः बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने पहुंची डीएम, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

बलिया । जिलाधिकारी ने खमनपूरा में बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने टोंस नदी में फीलिंग का कार्य देखा और एक्ससीएन बाढ़ खंड और एक्ससीएन सिंचाई खंड को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नरही बैरिया में उन स्थानों को भी देखा जहां पर बाढ़ से खेती की भूमि प्रभावित हो गई है।

उन्होंने एसडीएम सदर प्रशांत नायक और एक्ससीएन बाढ़ खंड और एक्ससीएन सिंचाई खंड से इस संबंध में बात की और उन्हें निर्देश दिया कि इस समस्या को गंभीरता से लिया जाए और बाढ़ के पानी को खेतों से बाहर निकालने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। जिससे कि किसान अपनी आगे की खेती कर सकें।

जिलाधिकारी ने सोहांव के ब्लाक प्रमुख बंशीधर यादव से भी गांव की समस्याएं पूछी और उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया। ब्लाक प्रमुख ने जिलाधिकारी को बताया कि बारिश के समय गंगा का पानी खेतों में आकर भर जाता है लेकिन उनके निकासी की व्यवस्था ना होने के कारण पानी खेतों में लगभग तीन महीने तक रुका रह जाता है। जिसके कारण किसान खेती नहीं कर पाते हैं। इसके लिए जिलाधिकारी ने एक्सईएन बाढ़ खंड और सिंचाई खंड को निर्देश दिया कि पानी की निकासी की व्यवस्था का प्रोजेक्ट बनाकर उनके सम्मुख जल्द से जल्द लाया जाए जिससे की आगे की कार्यवाही की जा सके और लोगों को बाढ़ के पानी की समस्या से बचाया जा सके।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago