Categories: बलिया

बलियाः सोनाडीह मंदिर प्रांगण का सौंदर्यकरण शुरु, इंटरलॉकिंग का काम पूरा

बलिया जिला प्रशासन बेल्थरा रोड सोनाडीह मेले की तैयारियों में जुटा है। मंदिर प्रांगण का सुदरीकरण किया जा रहा है। इंटरलॉकिंग का काम पूरा हो गया है, धर्मशाला का जीर्णोद्दार किया जा रहा है। इसके अलावा रास्ता निर्माण भी किया जाएगा। इसके अलावा हाईमास्क लाइट व अगले बजट में पोखरे का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। वहीं सौंदर्यकरण से स्थानीय लोग काफी खुश हैं।

उनका कहना है कि यदि ऐसे ही विकास कार्य चलते रहें तो यह क्षेत्र बड़े पर्यटन क्षेत्र के रुप में विकसित हो जाएगा। बता दें कि सोनाडीह मंदिर तक जाने वाला मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। रेलवे स्टेशन से सोनाडीह तक पूरा मार्ग जर्जर है। ऐसे में श्रृद्धालुओं की संख्या कम हो गई है। वहीं मंदिर का अतिथि भवन भी खंडहर में तब्दली हो गया है। जिससे श्रृद्धालुओं के ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं है।

व्यवस्थाओं की कमी के चलते लोगों ने यहां आना कम कर दिया है। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा मंदिर के मामले में रुचि दिखाने व जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल द्वारा पिछले दिनों यहां का दौरा कर मातहतों को इसके सुन्दरीकरण का आदेश दिए थे। जिसके बाद सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह की देखरेख में मंदिर प्रांगण के सुंदरीकरण का काम चल रहा है।

मां दुर्गा के शक्तिपीठों में शुमार सोनाडीह मंदिर पर चैत्र नवरात्र के रामनवमी के दिन से पूर्णिमा तक एक विशाल मेला का आयोजन होता है। मेले में कोलकाता से लेकर भारत के कई प्रदेशों के श्रद्धालु यहां दर्शन पूजन को आते हैं। ऐसे में सुंदरीकरण होने के बाद भक्तों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago