बलिया डीएम रवीन्द्र कुमार ने छाया टॉकीज रोड पर नगर पालिका के नाला निर्माण का कार्य देखा। उन्होंने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिया कि नाला निर्माण का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाए क्योंकि समय से कार्य पूरा न होने पर बारिश के समय जलभराव की समस्या उत्पन्न होगी। ईओ नगरपालिका ने आश्वासन दिया कि एक महीने में कार्य पूर्ण हो जाएगा।
जिला अधिकारी ने उसके आगे छाया टॉकीज से होटल पार्क इन तक ग्राम पंचायत क्षेत्र में आने वाले नाला निर्माण के कार्य को भी देखा। जिला पंचायत अभियंता ने जिला अधिकारी को बताया कि यह क्षेत्र ग्राम पंचायत में आने के कारण यहां पर नाला निर्माण करने में समस्या आ रही है। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा को निर्देश दिया कि इसके संबंध में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाए।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…