बलिया में 3 गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, 40 झोपड़ियां खाक, MLA ने दिया मदद का भरोसा

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से हादसा हो गया। केवटलिया चौबे (बलुआ) गांव में बुधवार को एक के बाद एक 3 गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लगी। आग में 25 परिवारों की 40 झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। साथ ही 2 दर्जन बकरी, एक गाय, एक भैंस, एक बछिया की जलने से मौत हो गई जबकि एक गाय झुलस गई।

दोपहर लगभग एक बजे के करीब भोला राजभर के झोपड़ी में सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लग गई। भोला राजभर के परिवार के लोग घर से बाहर भाग गये। लोग जब तक कुछ समझते आग ने विकराल रूप धारण करते हुए अपने आसपास के रिहायशी झोपड़ियों को भी अपनी आगोश में ले लिया। आग के विकराल रूप को देखते हुए ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल फायर बिग्रेड और पुलिस को दी।

तब तक आग ने केवटलिया निवासी कुंदन राजभर, दरोगा राजभर, मदन राजभर, दीपनारायण राजभर, विनोद रामाशंकर, स्वामीनाथ साहनी, कन्हैया साहनी, देवेंद्र साहनी, सुरेंद्र साहनी इत्यादि कई लोगों की रिहाइसी झोपड़िया और उसमें रखा समान सहित पशुओं के लिए रखा चारा जलकर राख हो गया। हादसे से प्रभावित योगेंद्र राजभर ने बताया कि कल ही लड़की की शादी के बाद विदाई हुई है। सारा सामान घर में रखा था, जो आग लगने के कारण तहस-नहस हो गया है। रिश्तेदारों का भी सामान जल गया।



भीषण गर्मी में दोपहर होने के कारण धूप से बचने के लिए झोपड़ी में बंधी करीब एक दर्जन बकरियां, एक गाय की बछिया पूरी तरह झुलस गई। वही कई दर्जनों पशु भी झुलस कर घायल हो गए। आग की सूचना पर दलबल पहुंचे कोतवाली निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग और फायर बिग्रेड की 3 गाड़ियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थिति का जायजा लेने एडीएम, उप जिला अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, सीओ एस एन वैश्य, नायब तहसीलदार अंजू यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी मनोज राव मौके पर पहुंच गए।

क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान के आंकलन के लिए पीड़ितों से जानकारी ली। घटना की सूचना पाते ही क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह भी मौके पर पहुंची। उन्होंने अपनी ओर से तत्काल सभी पीड़ित परिवारों को तिरपाल वितरण कराने के साथ ही शाम का सामूहिक भोजन भी मौके पर बनवा कर पीड़ितों की मदद की। साथ ही अग्नि पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाते हुए लेखपाल को पूरे नुकसान का विवरण बनाकर सहायता दिलाने का निर्देश दिया।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

12 hours ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago