Categories: बलिया

बलिया डीएम ने इस बड़े गैंग लीडर की अवैध संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया

बलिया डीएम ने गैंग लीडर विशम्भर यादव द्वारा अर्जित 2 करोड़ 13 लाख 14 हजार की अवैध संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। प्रभारी निरीक्षक गड़वार बलिया की तहरीर और पुलिस अधीक्षक बलिया की संस्तुति पर गैंगलीडर विशम्भर यादव की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया है। विशम्भर टकरसन गांव का रहने वाला है। इसका बलिया में एक संगठित गिरोह है। विशम्भर द्वारा आर्थिक, भौतिक, दुनियाबी लाभ के लिए संगठित तरीके से हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती और अन्य अपराधों को अंजाम दे चुका है।

विशम्भर का लोगों में डर इस कदर है कि कोई भी व्यक्ति उसके खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत नही करता। यही नहीं विशम्भर ने अपनी आपराधिक गतिविधियों के बल पर अवैध तरिके से चल और अचल सम्पत्तियां अर्जित कर रखी हैं। अभियुक्त के विरुद्ध गैंगैस्टर एक्ट अपराध के अतिरिक्त बलिया के विभिन्न थानों व जनपद लखनऊ सहित अन्य जिलों में कुल 14 मामले दर्ज हैं। विशम्भर के विधिक तरीके से आय का कोई ठोस स्त्रोत नहीं है।

इसके द्वारा 2 करोड़ 13 लाख 14 हजार की चल-अचल सम्पत्तियाँ अवैधानिक ढंग से बनाई गई है। कुछ संम्पतियाँ विशम्भर ने शिवनारायण और नीतू के नाम से अर्जित की हैं। पुलिस ने जांच में उसके आय के स्त्रोत के कानून सम्मत नहीं पाया। जिलाधिकारी बलिया ने उ0प्र0 गिरोहबन्द व समाजविरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के अन्तर्गत उक्त सम्पत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago