जबतक जिला अस्पताल में रहे CM योगी तबतक मरीज रहे परेशान

बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बलिया दौरे पर आए।जिले के अधिकारियों सहित भाजपा नेताओं ने उनका अच्छे से स्वागत किया। अपने बलिया दौरे पर सीएम योगी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, लेकिन इस दौरान जब तक मुख्यमंत्री अस्पताल में रहे तबतक सभी मरीज हलकान हो गए। किसी को ठीक से इलाज नहीं मिला, क्योंकि पूरा अस्पताल प्रशासन योगी की आवभगत करने में व्यस्त था।

जिला चिकित्सालय में ऐसे बहुत सारे मरीज थे जिन्हें कुछ घंटे के लिए इलाज नहीं मिल पाया। लोग अपनी पीड़ा को दबाए इस आशा में खड़े रहे कि कब मुख्यमंत्री अस्पताल से जाएं और उनका इलाज हो सके। एक मरीज ऐसा था जिसकी जबड़े की हड्डी उतर चुकी थी और वो दर्द से कराह रहा था, वहीं ऐसे हालात में पूरी तरह से जिला चिकित्सालय को प्रशासन ने घेरा बंद कर रखा था। यही नहीं किसी भी परिस्थिति में किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने नहीं दिया गया, चाहे वह मर ही क्यों ना जाए।

लोग यही कहते रहे कि मुख्यमंत्री योगी कब अस्पताल से निकल जाएं। ये कैसी व्यवस्था है। लोगों ने ये भी कहा कि, कृपया बुद्धिजीवी और जनप्रतिनिधि हमें इस असामाजिक और अमानवीय व्यवस्था से अवगत कराएं। बता दें कि योगी ने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड में स्थापित पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं और दवा के बारे में पूछताछ की। मरीजों व तीमारदारों ने बताया कि सब ठीक है।

पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती एक मरीज से उन्होंने पूछा कि व्यवस्थाएं आजकल में हुई हैं या पहले से थी। महिला ने बताया कि पहले से थी और दवा भी ठीक-ठाक से मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप कहीं मत जाइएगा।यहीं पर रहिएगा। आप स्वस्थ होकर यहां से जाइएगा। इस प्रकार अन्य मरीजों से भी मुख्यमंत्री योगी ने बातचीत की।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago