बलिया- जिला पंचायत अध्यक्ष पर मुक़दमा दर्ज करने का आदेश !

बलिया: जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान द्वारा कराए गए निर्माण कार्याें में अनियमितता की शिकायतों की जांच के बाद बलिया जिलाधिकारी ने कड़े आदेश दिए हैं जिसके बाद बलिया में सियासी हलचल तेज़ हो गई है । जिलाधिकारी ने दो दिन के अंदर जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, और उनसे सम्बन्धित फर्म व दोषी लिपिक राजीव सिंह पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश सीडीओ को दिए हैं।

वहीँ मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है। उन्होंने इस जांच रिपोर्ट को जिला पंचायत अध्यक्ष को भेजते हुए अध्यक्ष पद से हटाने की भी कार्रवाई करने को कहा है।

खबर के मुताबिक , जांच में पाया गया कि लिपिक राजीव सिंह के विरूद्ध सबूत मिलने के बावजूद उनसे काम लिया जा रहा है। पूर्व में दिए गए निर्देश के बावजूद न तो मुकदमा दर्ज कराया जा रहा और न ही फर्म को ब्लैकलिस्टेड करने की कार्रवाई की गयी। इससे स्पष्ट है कि लिपिक को संरक्षण दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने मीडिया को बताया कि जांच के बाद मिली रिपोर्ट से स्पष्ट है कि जिला पंचायत के हितों के विपरीत कार्य करते हुए जिपं अध्यक्ष दोषी कर्मचारियों को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। अपर मुख्य अधिकारी को निर्देश दिया है कि जिपं अध्यक्ष व अन्य दोषी कर्मचारियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराएं।  तत्काल गिरफ्तारी भी हो

वहीँ उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया है कि यदि अपर मुख्य अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करते हैं तो इनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराएं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सीडीओ के विरूद्ध ही एफआईआर दर्ज कराने की बात कह दी है। इन सभी कार्रवाई के लिए उन्होंने सीडीओ को 48 घंटे का समय दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago