Categories: बलिया

बलियाः संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

बलिया में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सिकंदरपुर तहसील में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने लोगों से समस्याएं सुनी साथ ही अधिकारियों को उचित निराकरण के निर्देश दिए।

बता दें कि जिले में प्रत्येक माह के पहले सप्ताह के पहले शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होता है। इसी कड़ी में सिकंदरपुर में जनसमस्याएं सुनी गई। जनसुनवाई में 98 मामले आए, जिनमें से 6 का मौके पर ही निस्तारण हुआ। ज्यादातर मामले भूमि विवाद, बिजली, पानी, सफाई और चिकित्सा, सुरक्षा से संबंधित आए।

डीएम ने सभी मामलों पर सुनवाई करते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी मामले का निस्तारण करते समय दोनों पक्षों की बातें अवश्य सुन ली जाए । भूमि और राजस्व के मामले में उन्होंने कहा कि पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर जाकर मौका मुआयना करके ही मामले का निस्तारण करें।

उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और उसे जल्द से जल्द निस्तारित किया जाए। किसी भी व्यक्ति को बेवजह परेशान न किया जाए।समाधान दिवस सिकंदरपुर में जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव, तहसीलदार शैलेंद्र चौधरी के अतिरिक्त सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago