बलिया: नगरपालिका परिषद बलिया व रसड़ा में दुकानों के खुलने के समय में बदलाव किया गया है। अब सुबह 9 से रात्रि 9 बजे तक दोनों नगर क्षेत्र में दुकानें खुल सकेंगी। जिलाधिकारी एसपी शाही ने रविवार की देर शाम इस आशय का आदेश जारी किया है।
उन्होंने कहा है कि सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक दुकान खुल सकेंगी। हालांकि, मास्क का प्रयोग और सोशल डिस्टेंस का अनुपालन हर हाल में करना होगा।
उल्लेखनीय है कि पहले से ही कन्टेनमेंट जोन के बाहर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दुकान खोले जाने की अनुमति थी। इसी को बदल कर अब सुबह 9 से रात्रि 9 बजे तक कर दिया गया है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…