बलिया- वकील के कोरोना सैम्पल वाले वायरल वीडियो पर CMO ने साक्ष्य सहित जारी की रिपोर्ट !

बलिया : कोरोना रिपोर्ट के सम्बन्ध में हरपुर निवासी राघवेन्द्र मिश्र द्वारा वायरल किए गए एक वीडियो की जांच जिलाधिकारी अदिति सिंह ने सीएमओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद से कराई है। जांच में वीडियो में कही गई बात पूरी तरह निराधार और गलत मिली है।

पेशे से वकील राघवेंद्र मिश्रा ने भ्रामक वीडियो में आरोप लगाया है कि उनके परिवार के द्वारा कोविड सैंपल नहीं दिया गया, फिर भी पॉजिटिव व नेगेटिव की रिपोर्ट दे दी गई है। इसकी जांच सीएमओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने खुद की है, जिसमें पाया गया कि सैम्पल लेने के बाद आरटीपीसीआर लैब भेजा गया, जहां से पॉजिटिव-निगेटिव की रिपोर्ट आई।

सीएमओ ने जिलाधिकारी को साक्ष्य सहित जांच रिपोर्ट दे दी है, जिसके अनुसार राघवेन्द्र मिश्र के भाई का सैम्पल 18 अप्रैल को लिया गया तो वे पॉजिटिव मिले। इसके बाद 20 अप्रैल को उनके संपर्क में आए सात सदस्यों की आरटीपीसीआर जांच हुई, जिसमें उनके माता-पिता (राजकुमारी मिश्रा व रमाकांत मिश्रा) पॉजिटिव मिले।

इसके अलावा 23 अप्रैल को इनके संपर्क में आए 10 लोगों की आरटीपीसीआर जांच हुई तो 24 अप्रैल राजेंद्र मिश्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ ने कहा है कि आरटीपीसीआर विधि से कराई गई है जिनके सैम्पल बीएचयू भेजे जाते हैं और रिपोर्ट लैब से साझा की जाती है। ऐसे में सैंपल जाए बिना रिपोर्ट प्राप्त होना संभव ही नहीं है। इस प्रकार राघवेन्द्र मिश्रा द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार और गलत पाया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago