DM ने इब्राहिमपट्टी में शुरू होने जा रहे चंद्रशेखर हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट का किया निरीक्षण

बलिया। बलिया डीएम सौम्या अग्रवाल ने इब्राहिमपट्टी स्थित जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट का सोमवार को निरीक्षण किया । निरीक्षण का उद्देश्य इंस्टिट्यूट में लगने वाले नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों का जायजा लेना था। जिलाधिकारी ने अस्पताल की साफ सफाई, विद्युत, पानी और सुरक्षा की तैयारियों का निरीक्षण किया।

यह नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट मऊ नाथ भंजन के सौजन्य से लगाया जा रहा है। जिसमें मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस हॉस्पिटल के खुल जाने से न केवल बलिया जनपद बल्कि आसपास के जनपद के लोगों को भी सहूलियत होगी। यह पूर्वांचल में अपनी तरह का महत्वपूर्ण कैंसर इंस्टिट्यूट होगा। जिलाधिकारी ने उपस्थित डॉक्टरों को इस अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों को भी इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अस्पताल के कक्षों में जाकर मशीनों और उपकरणों का निरीक्षण किया।शारदा नारायण हॉस्पिटल के एमडी डॉक्टर संजय सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और कल से यह अस्पताल कार्य करने लगेगा जिसमें सभी तरह की गंभीर बीमारियों के मरीजों का इलाज होगा। साथ ही प्रतिदिन ओपीडी खुली रहेगी जिससे मरीज कभी भी आकर अपना इलाज करा सकते हैं। निरीक्षण के दौरान सीडीओ प्रवीण वर्मा के अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago