बलिया डीएम ने किया BSA कार्यालय का निरीक्षण, अव्यवस्था मिलने पर जताई नाराजगी

बलिया जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बुधवार को बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कार्यालय में काफी गंदगी और फाइलों के रखरखाव ठीक नहीं मिलने पर निर्देश दिया कि कार्यालय की व्यवस्था में सुधार लाएं।

अभिलेख का रखरखाव ठीक से हो और हमेशा मेंटेंन रहे। उपस्थिति पंजिका देखने के आठ मिड डे मील को भी चेक कर उसकी गुणवत्ता को परखा। इस दौरान वहाँ मिली कमियों के संबंध में संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।

सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत कार्मिकों का नवीनीकरण ना होने की जानकारी मिलने पर तत्काल नवीनीकरण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय तहसीली स्कूल का भी जायज़ा लिया। दो कक्षा के बच्चों को एक ही कक्षा में बैठाने पर उन्होंने सवाल किया।

प्रधानाचार्य पर नाराज़गी जताते हुए इन पर कार्रवाई करने के निर्देश बीएसए मनीष सिंह को दिये। दूसरी क्लास में रखे गये मेज़ व ब्रेंच को ख़ाली कर दोनों कक्षाओं में बच्चों को आराम से बैठाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि स्कूल में पठन पाठन का कार्य बेहतर ढंग से हो। बच्चों की सुविधा का विशेष ख़्याल रखा जाए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago