Categories: बलिया

बलिया DM ने किया मतदान बूथों का निरीक्षण, तीन बीएलओ मिले अनुपस्थित

बलिया: जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी अदिति सिंह ने गुरूवार को नगर क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध में बूथ पर मौजूद बीएलओ से जानकारी ली। इस दौरान तीन बीएलओ अनुपस्थित मिले, जिनसे स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी राजकीय इंटर कालेज में बने बूथों पर पहुंची। वहां बीएलओ से मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पात्रों का नाम जुड़ने व अपात्रों का नाम काटने से सम्बन्धित फार्म प्राप्त होने की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत शुद्ध मतदाता सूची बननी चाहिए। इसलिए सभी बीएलओ इस बात का ध्यान रखें कि उनके बूथ से सम्बन्धित क्षेत्र में कोई भी ऐसा व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित नहीं हो, जो 01 जनवरी, 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरा कर लिया हो।

इसके अलावा मृतक का नाम हर हाल में मतदाता सूची से निकालने की कार्यवाही कर ली जाए। इस दौरान दो बूथों पर बीएलओ अनुपस्थित मिलने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। इसके बाद कम्पोजिट विद्यालय भृगुआश्रम पहुंची तो वहां भी एक बीएलओ बूथ पर नहीं मिले। अन्य बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण् कार्यक्रम के सम्बन्ध में पूछताछ की। इस दौरान एसपी राजकरण नैय्यर व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago