Categories: बलिया

बलिया DM ने जिला राजकीय पुस्तकालय का किया निरीक्षण, भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद की बैठक में अभियन्ता को फटकारा

बलिया जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने मंगलवार को जिला राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कम्प्यूटर रूम, वाचनालय और लाइब्रेरी हॉल में हो रहे साफ सफाई और रंगाई पुताई के काम की जानकारी ली। साथ ही जिलाधिकारी ने फर्श पर बिछने वाली चटाई और दीवारों की पुताई के रंगों का चयन किया।

जिलाधिकारी ने परिसर हॉल में लगे आरो प्लांट के नीचे गिर रहे पानी की भी व्यवस्था कराने और साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किताबों को सेक्शन वाइज रखें, ताकि विद्यार्थियों को किताबों को खोजने में असुविधा ना हो। साथ ही उन्होंने लाइब्रेरी को मिलने वाले बजट के बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि 6 महीने में 30 से 40 हजार रूपए मिले हैं। बजट का कुछ हिस्सा स्थानीय किताबें खरीदने में भी हो, लाइब्रेरी में बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए इन्वर्टर की व्यवस्था करें, लाइब्रेरी परिसर में लगे पौधों को क्यारी के माध्यम से लगाया जाए।

वहीं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद की बैठक हुई। यह संकल्प निभाना है, हर एक बूंद बचाना है’ स्लोगन के साथ भूसप्ताह 16 से 22 जुलाई तक मनाया जाता है। बैठक में बताया गया कि गोष्ठी, जन चौपाल के माध्यम से लोगों को नए तालाबों के निर्माण, पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार, गली,नाला प्लगिंग,रिचार्ज कूप और पठारी क्षेत्रों के लिए जलाशयों या तालाबों का जीर्णोद्धार, परकोलेशन टैंक, चेक डेम्स एवं गेबियन स्ट्रक्चर्स आदि उपाय से वर्षा जल संचयन आदि के बारे में बताया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि कि सिर्फ कहने से कुछ नहीं होगा। इसके लिए एक निर्धारित कार्य योजना बनाकर लोगों को जल संचयन और संवर्धन,वर्षा जल संचयन और भूजल प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने सहायक अभियंता मनोज कुमार पांडेय को रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए कोई फ्रूट फुल काम ना होने की वजह से फटकार लगाई। बैठक में डीडीओ राजित राम मिश्र और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago